Public Holidays In October 2025: छुट्टियों का इंतजार हर किसी को रहता है, चाहे बच्चे हों, बड़े हों, विद्यार्थी हों या फिर सरकारी कर्मचारी। खासकर त्योहारों के मौसम में जब लगातार छुट्टियां मिलती हैं तो बच्चों की मौज ही अलग होती है। इस बार अक्टूबर का महीना बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने त्योहारों की वजह से छुट्टियों की लंबी लिस्ट सामने आई है। आइए जानते हैं अक्टूबर 2025 में किन-किन दिनों स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहने वाले हैं।
अक्टूबर 2025 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अक्टूबर की शुरुआत से ही छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कर्मचारियों और विद्यार्थियों को कुल 8 सरकारी अवकाश मिलेंगे। इसके अलावा 4 रविवार की छुट्टियां भी रहेंगी। साथ ही महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश का भी प्रावधान किया गया है। नीचे देखें अक्टूबर 2025 की पूरी छुट्टियों की लिस्ट:
तारीख | छुट्टी का नाम |
---|---|
1 अक्टूबर 2025 | महानवमी / दशहरा |
2 अक्टूबर 2025 | महात्मा गांधी जयंती |
7 अक्टूबर 2025 | महर्षि वाल्मीकि जयंती |
20 अक्टूबर 2025 | नरक चतुर्दशी |
21 अक्टूबर 2025 | दीपावली |
22 अक्टूबर 2025 | गोवर्धन पूजा |
23 अक्टूबर 2025 | भाई दूज / छत्रपति शिवाजी जयंती |
28 अक्टूबर 2025 | छठ पूजा |
कुल कितनी छुट्टियां मिलेंगी
अगर अक्टूबर 2025 को देखें तो इस महीने कर्मचारियों और विद्यार्थियों को करीब 8 दिन की घोषित सरकारी छुट्टियां मिलने वाली हैं। इसके साथ 4 रविवार मिलाकर यह आंकड़ा और भी बड़ा हो जाता है। दिवाली का हफ्ता तो खासतौर से लगातार 4 दिन की छुट्टियां लेकर आ रहा है। वहीं महिला कर्मचारियों को भी इस महीने में अलग से विशेष अवकाश दिए जाएंगे।
महिला कर्मचारियों के लिए स्पेशल अवकाश
अक्टूबर में जहां सामान्य अवकाश सबको मिलेंगे वहीं महिलाओं के लिए भी खास छुट्टियां तय की गई हैं।
- 10 अक्टूबर 2025 – करवा चौथ
- 13 अक्टूबर 2025 – अहोई अष्टमी
- 27 अक्टूबर 2025 – हल सस्ती ललई छठ
यानि अक्टूबर का महीना विद्यार्थियों, कर्मचारियों और खासकर महिलाओं के लिए छुट्टियों से भरपूर रहेगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो यह महीना सचमुच छुट्टियों की बरसात लेकर आ रहा है।